राज्य

खेल मंत्री सारंग के प्रयासों से खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति हेतु विभाग आवंटित

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के विशेष प्रयासों से विक्रम पुरस्कार प्राप्त 28 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिये विभागों का आवंटन किया गया है। श्री सारंग ने खिलाड़ियों को इसके लिये बधाई एवं शुभकामना दी है।

इसमें जल-संसाधन में 14, नगरीय विकास में 5, चिकित्सा शिक्षा में 3, ऊर्जा विभाग में 2, लोक निर्माण विभाग में 3 और वन विभाग में एक खिलाड़ी को शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिये विभाग आवंटित हुआ है।

जल-संसाधन विभाग के लिये वर्ष 2017 की रोइंग खिलाड़ी सोना कीर, वर्ष 2018 की क्रिकेट खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार, वर्ष 2019 के थ्रो-बॉल खिलाड़ी चन्द्रकांत हरडे, वर्ष 2020 के कैनो स्लालम विश्वजीत सिंह और घुड़सवारी खिलाड़ी हर्षवर्धन तोमर, वर्ष 2021 की सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी आध्या तिवारी, घुड़सवारी खिलाड़ी सुदीप्ति हजेला, खो-खो खिलाड़ी नेन्सी जैन, जूडो खिलाड़ी पूनम शर्मा, वर्ष 2022 के वूशु खिलाड़ी भूरक्षा दुबे, शूटिंग खिलाड़ी प्रगति दुबे, मलखम्ब खिलाड़ी राजवीर सिंह पवार, घुड़सवारी खिलाड़ी राजू सिंह और टेनिस खिलाड़ी धनंजय दुबे को चयनित किया गया है।

नगरीय विकास विभाग के लिये वर्ष 2019 की सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी पूजा पारखे, वर्ष 2021 की क्‍याकिंग-कैनोइंग खिलाड़ी आरती नाथ, सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी रागिनी चौहान, योगा के रोहित वाजपेई और साहसिक खेल के रत्नेश पाण्डे को चयनित किया गया है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिये वर्ष 2021 की कबड्डी खिलाड़ी कंचन ज्योति, वर्ष 2022 के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी आदित्य दुबे और सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी सुबोध चौरसिया का चयन हुआ है।

ऊर्जा विभाग के लिये वर्ष 2019 के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा और वर्ष 2021 के साहसिक खेल के भगवान सिंह कुशवाह का चयन हुआ है।

लोक निर्माण विभाग के लिये वर्ष 2019 की क्याकिंग-कैनोइंग खिलाड़ी राजेश्वरी कुशराम, वर्ष 2020 की पैरा केनो खिलाड़ी प्राची चादव और कराटे खिलाड़ी सुश्री निधि नन्हेट का चयन हुआ है।

वन विभाग के लिये वर्ष 2019 की शूटिंग खिलाड़ी चिंकी यादव का चयन हुआ है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button