राजनीति

भाजपा का गांव चलो अभियान

– प्रत्येक बूथ पर 24 घंटे बिताएंगे नेता, योजनाओं का लेंगे फीडबैक, ग्रामीणों से करेंगे संवाद
देवास। भाजपा नेता से लेकर प्रमुख कार्यकर्ता रात विश्राम से लेकर 24 घंटे गांव के बूथों पर बिताएंगे। इस दौरान केंद्र से लेकर राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों से योजना का फीडबैक भी लेंगे।
उक्त उद्गार भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा, कि गांव में ही रात रुकने के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों से चर्चा भी करेंगे। इससे गांव व कस्बों की जरूरतों को भी बड़े नेता समझने की कोशिश करेंगे। इसके बाद गांव के लोगों से मिली जानकारी जिला संगठन को देंगे, ताकि आचार संहिता के पूर्व अगर किसी विधानसभा में बड़ी मांग रह गई है, तो उसका निराकरण सरकार के माध्यम से करवाया जा सके।


10 प्रतिशत वोट भी बढाएंगे-
विकसित भारत यात्रा के अन्तर्गत हम लोग पंचायत पंचायत तक पहुंचे और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया है। अब गांव चलो अभियान के माध्यम से हम सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर इस अभियान को सफल बनाना है। इस अभियान के जरिए विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर हमें हार मिली है, उसको जीतना व जीते हुए बूथों पर 10 फीसदी वोट शेयर बढाना एक मात्र लक्ष्य होगा।
जिले में प्रत्येक बूथ पर अभियान के तहत नेता 9 से 11 फरवरी तक जाएंगे। प्रत्येक संगठन में इस अभियान को नाम गांव चलो अभियान दिया है। इसको लेकर शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्थानीय नेताओं को दी। कार्यशाला में गांव चलो अभियान के प्रदेश सह प्रभारी दयाराम धाकड, लोकसभा विस्तारक अशोक जाधव, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी झालानी सहित जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button