• Mon. Aug 11th, 2025

    रामोत्सव: अमलतास विश्वविद्यालय में 1 लाख दीयों से बनाया भव्य श्रीराम मंदिर

    ByNews Desk

    Jan 23, 2024
    Share

    – दीयों की रोशनी से परिसर हुआ जगमग, निकाली रामयात्रा, रामधुन पर बच्चों ने किया मनमोहक नृत्य

    देवास। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर अमलतास विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार शाम को दीपोत्सव मनाया। महोत्सव के अंतर्गत 1 लाख दीयों से भव्य श्रीराम मंदिर बनाया गया। पूरा अमलतास अस्पताल दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। सभी ने एक-दूसरे को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी। अमलतास अस्पताल प्रबंधन के इस महोत्सव में शामिल प्रत्येक व्यक्ति भाव-विभोर हो उठा।

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में अमलतास विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न आयोजन किए। आयोजन में सोमवार को पूरा परिसर प्रभु राम की भक्ति के रंग में ओतप्रोत नजर आया। अमलतास वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित अमलतास स्पेशल स्कूल के बच्चों ने श्रीराम महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन किया। रामधुन पर नृत्य कर दिव्यांग बच्चों ने मन मोह लिया। मरीज और उनके परिजन भी रामोत्सव में शामिल हुए। अमलतास विश्वविद्यालय परिसर को अयोध्या नगरी जैसा सजाया गया। शाम को भव्य श्रीराम मंदिर सजाया। सभी छात्रों एवं कर्मचारियों ने 1 लाख दीयों से श्रीराम मंदिर को अद्भुत एवं दिव्य आकार दिया। उमंग और उत्साह के वातावरण में जय श्रीराम के जयकारे लगाए गए। इस अवसर पर रामलीला का आयोजन भी किया गया। भजन-कीर्तन के साथ राम यात्रा भी निकली और महाप्रसाद का वितरण किया गया।

    अस्पताल विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया द्वारा पांच दिवसीय महा आयोजन में सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की सभी को बधाई दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *