नगर निगम

स्वच्छता सर्वेक्षण मे प्रदेश मे छठे स्थान पर रहा देवास नगर निगम

देवास। भारत सरकार के द्वारा पूरे देश मे शहरी क्षेत्रो सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे स्वच्छता की प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई तथा जो नगरीय निकाय या नगर पंचायत स्वच्छता कार्यो के मापदंडो पर खरा उतरे उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें उनके कार्यो हेतु रैंकिंग के आधार पर उनका स्थान निर्धारित किया गया।

इसी अन्तर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 मे निगम द्वारा शहर की स्वच्छता एवं साफ—सफाई व्यवस्थाओ के साथ ही स्वच्छता संबंधि अन्य कार्यो पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया। जिससे पूरे प्रदेश के नगर निगमो मे नगर निगम देवास को छठा स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार स्वच्छता के कार्यो के अन्तर्गत ही देवास नगर निगम ने सम्पूर्ण भारत मे 25 वी रेंक प्राप्त की। 3 स्टार रेटिंग एवं वाटर प्लस केटेगरी मे नगर निगम देवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वच्छता सर्वेक्षण मे कुल 9 हजार 5 सौं अंको के सर्वेक्षण मे देवास नगर निगम को 3 हजार 8 सौ 58 अंक सेवा स्तर प्रगति के, 1 हजार 1 सौ 25 अंक वाटर प्लस के, 725 अंक स्टार रेटिंग के 1 हजार 8 सौ 11 अंक नागरिक प्रतिक्रिया मे मिले। कुल 7 हजार 5 सौ 20 अंक निगम ने प्राप्त किये। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने निगम की टीम को बधाई देते हुए बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 मे 7 हजार 5 सौ अंको मे से 5 हजार 6 सौ 34 अंक प्राप्त हुये थे। वर्ष 2023 मे 7 हजार 5 सौ 20 अंक प्राप्त कर प्रदेश मे छठे स्थान पर देवास नगर निगम रहा साथ ही देवास नगर निगम द्वारा वाटर प्लस के लिए प्रथम आवेदन करने पर ही कुशल कार्यशेली से वाटर प्लस का प्रथम दर्जा भी प्राप्त किया। शहरवासियो के सहायोग एवं नगर निगम की टीम की मेहनत से आने वाले वर्षो मे हम ओर अधिक रैंक हासिल करेंगें। सभापति रवि जैन ने कहा कि शहर मे किये गये सफाई कार्यो मे स्वच्छता सर्वेक्षण की गाईड लाईन के बिन्दुओ पर नगर निगम ने स्वच्छता संबंधि कार्य आम नागरिको के सहायोग से सुचारू रूप से कार्य किया जिसका प्रतिफल देवास नगर निगम प्रदेश मे छठे स्थान पर तथा पूरे देश मे 25 वां स्थान प्राप्त किया। सभापति ने इसके लिए निगम की टीम व शहरवासियो को बधाई दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button