स्वास्थ्य

ASICON 23: अमलतास मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Share

– भारतवर्ष में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

देवास। एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASICON 2023) द्वारा विशाखपटनम में 13 से 16 दिसम्बर तक राष्ट्रीय वार्षिक सम्मलेन आयोजित किया गया। इसमें देश एवं विदेश के चिकित्सकों ने हिस्सा लिया।

इस सम्मलेन में अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के जनरल सर्जरी विभाग के पीजी रेजिडेंट डॉ. आशीष मिश्रा, डॉ. हिना खान, डॉ. अरुण झाड़े ने पेपर एवं पोस्टर प्रस्तुत कर अपने विचार 4500 से अधिक चिकित्सकों के सामने व्यक्त किए। डॉ. मिश्रा ने पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया एवं डॉ. हिना ने पेपर प्रेजेंटेशन में दूसरा स्थान हासिल किया। साथ ही डॉ. झाड़े ने पांचवां स्थान प्राप्त कर इस विश्व विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके लिए अमलतास अस्पताल के चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया डीन डॉ. (कर्नल) एके पीठवा ने श्रेष्ठ कार्य के लिए तीनों का स्वागत अभिनन्दन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button