नगर निगम

ईदगाह रोड स्थित मटन मार्केट टीन शेड नवीनीकरण के चलते बंद

Share

देवास। ईदगाह रोड स्थित मटन मार्केट जीर्णशीर्ण होने से वहां मटन मार्केट मे व्यापारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। निगम द्वारा मटन मार्केट का टीन शेड नवीनकरण का कार्य किया जा रहा है।

उक्त मार्केट में जितनी भी मटन विक्रय की दुकाने हैं, वे टीन शेड के नवीनीकरण कार्य के चलते बंद रखने के निर्देश आयुक्त रजनीश कसेरा ने दिए। मटन विक्रय की दुकानें बंद रखने का अभिप्राय यह है कि दुकानों के चालू रहते नवीन टीन शेड के नवीनीकरण में असुविधा होगी, साथ ही दुर्घटना की भी संभावना व मलबा इत्यादि के कारण भी समस्या हो सकती है। इस हेतु उक्त मार्केट में मटन विक्रय व पशु वध का कार्य पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button