देवास

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने विजयदशमी के उपलक्ष्य में नगर में परंपरागत ढंग से पथ संचलन निकाला।

मुख्य वक्ता ने विजयदशमी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण विषय पर संबोधित किया।कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर आमजन ने पथ संचलन का स्वागत किया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण गीत एवं अमृत वचन के बाद विभाग बौद्धिक प्रमुख संदीप राठौर ने कार्यकताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन हुई थी। यह वर्ष संघ स्थापना का 98वां वर्ष है। हम शक्ति की उपासना, समाज के जागरण के लिए संघ का कार्य कर रहे हैं। आज समाज जाग चुका है। वर्तमान चुनौतियों का सामना कर हमें फिर से भारत को विश्व गुरु बनाना है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button