• Mon. Jul 14th, 2025 6:10:25 PM

    माता जी के पंडाल में हुआ पुजारियों का सम्मान

    ByNews Desk

    Oct 21, 2023
    Share

    बागली (हीरालाल गोस्वामी)। स्थानीय गांधी चौक पर नवरात्रि में गरबा नृत्य के साथ हवन-पूजन किया जा रहा है।
    वार्ड नंबर 12 के पार्षद रजत राजेश बजाज द्वारा माताजी के पंडाल में बागली के सभी मंदिरों के पुजारियों का सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति के रक्षक पुजारियों का सम्मान कर हम गर्व की अनुभूति कर रहे हैं।
    इस कार्यक्रम में माता के जगराते अलग-अलग यजमानों द्वारा करवाए जा रहे हैं। बालिकाओं द्वारा गरबा की प्रस्तुति
    दी जा रही है। गांधी चौक पर नगर के सहयोग से उत्सव मनाया जा रहा है। जगराते में कन्याओं को दूध का प्रसाद भी माता के भक्तों के सहयोग से मिल रहा है। पुजारी चंदू पंडित ने बताया शारदीय नवरात्रि में शक्ति की आराधना विशेष फल देती है।
    कार्यक्रम में बागली सरकार राजा राघवेंद्र सिंह विशेष सहयोगी के रूप में संरक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। नवमी की आरती बागली सरकार द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में भारत माता की आरती होगी। कन्या भोजन नवमी के दिन होगा। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र गुरु ने किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *