धर्म-अध्यात्म

धूमधाम से मनाया मां कात्यायनी का प्रकट उत्सव 

– पर्व के छठे दिन कात्यायनी देवी दरबार को सजाया 

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। नवरात्रि की छठ पर मां कात्यायनी देवी का प्रकट उत्सव श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां के दरबार को फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने 21 किलो का केक काटकर भोग लगाया व प्रसाद वितरण किया। सुबह मां कात्यायनी का अभिषेक-पूजन दंपती प्रवीण पाटीदार व रीना पाटीदार ने किया। इस अवसर पर कात्यायनी देवी मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन भी किया। महिलाओं ने सुबह उठकर छप्पन भोग की तैयारी की। हर घर से छप्पन भोग के लिए सामग्री श्रद्धालु लेकर आए। मां को प्रिय हरी तरकारी का भोग लगाया गया। सुबह किसान परिवार द्वारा अपने-अपने यहां से एकत्रित दूध से बनी मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। शुद्ध मावे से बना केक भोग के रूप में रखकर माता का जन्मदिवस मनाया गया। कात्यायनी देवी मंदिर गांव के बीच में होने की वजह से यहां पर दिनभर बच्चों, महिला, बुजुर्गों की चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर तुलादान भी किया।पुजारी पं. अंतिम उपाध्याय व राजन उपाध्याय ने बताया, कि प्रतिदिन अलग-अलग दंपती जोड़े से बैठकर  हवन-यज्ञ में 1051 आहुतियां मंत्रोच्चार से दे रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button