धर्म-अध्यात्म

सद्गुरु कबीर आश्रम सर्वहारा सेवा समिति द्वारा 14 अक्टूबर को श्राद्ध पर्व मनाया जाएगा

Share

– रात्रि 9 बजे से सात्विक यज्ञ चौका विधान स्वरोदय, नामदान होगा

देवास। सदगुरु कबीर आश्रम सर्वहारा सेवा समिति मंगल मार्ग टेकरी द्वारा अमावस्या 14 अक्टूबर शनिवार को सद्गुरु मंगल नाम साहेब के सानिध्य में श्राद्ध पर्व मनाया जाएगा।

रात्रि 9 बजे से सात्विक यज्ञ, चौका विधान स्वरोदय के साथ संपन्न किया जाएगा। इस दौरान नाम दान महायज्ञ, गुरुवाणी पाठ, भजन, सत्संग भी होगा। रविवार को सुबह 6 बजे महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। सद्गुरु मंगल नाम साहेब ने बताया, कि पितृ अमावस्या श्रद्धा और विश्वास की अमावस्या है। भक्तों को अपने प्रियजनों पूर्वजों का स्मरण कर व्यसन रहित जीवन जीने का संकल्प दिलाया जाएगा। गाय, गुरु और वृक्ष की सेवा से मन को बड़ा ही संतोष मिलता है। उनके निमित्त दया भाव, प्रेम, सत्य को सामूहिक रूप से पारस्परिक विश्वास प्राप्त करना। संवाद कायम कर अपनी-अपनी आत्मा को उपलब्ध बलवान बनाने वाली परस्पर एक-दूसरे की सेवा भाव व विश्वास की धारा कायम कर श्राद्ध पर्व मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button