राजनीति

भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन 7 को

Share

देवास। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंथन और संवाद की दृष्टि से मध्यप्रदेश कल आज और कल विषय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित होंगे। वहीं विशिष्ठ अतिथि सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक गायत्री राजे पवार, मनोज चौधरी, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरुलाल अटारिया, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल एवं बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार, रायसिंह सेंधव, नरेंद्रसिंह राजपूत, निगम अध्यक्ष रवि जैन, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, शरद पाचुनकर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त आयोजन 7 अक्टूबर को शाम 5 बजे स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में शहर के प्रबुद्धजनों व आमजन को आमंत्रित किया गया है।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button