शिक्षा

ओक ट्री पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति

Share

 

Dewas news

सिरोल्या। ओक ट्री पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत परिसर में झंडावंदन के बाद हुई। उसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उसके बाद स्कूल परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा 101 पौधों का रोपण भी किया गया।

इस अवसर पर संचालक जीवन पटेल, विकास चौधरी, भारत पटेल, निर्मल पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शिवानी कानूनगो के द्वारा किया गया तथा आभार प्राचार्य अजय नागर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button