धर्म-अध्यात्म

भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाली निकलेगी देशभक्ति यात्रा

देवास। आसाराम बापू के शिष्य 15 अगस्त को देशप्रेम, भारतीय संस्कृति एवं संतों का सम्मान बढ़ाने वाली थीम पर वाहन यात्रा निकालेंगे। यात्रा श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में युवा सेवा संघ द्वारा महिला मंडल के सहयोग से शहर में निकाली जाएगी।
जानकारी देते हुए युवा सेवा संघ अध्यक्ष ने बताया कि पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर युवा सेवा संघ द्वारा संस्कृति रक्षक देशभक्ति यात्राएं निकाली जा रही है। गुरुदेव के उपदेश से आश्रम के संस्कार के अनुसार राष्ट्र को सर्वाेपरि मानते हुए हमारी सेवा गतिविधियां चलती रहती है, जिसमें दरिद्रनारायण की सेवा भी एक प्रमुख अंग रहता है। यात्रा में सबसे पहले साउंड वाला प्रचार वाहन रहेगा। उसके बाद बापूजी तथा भगवान के फोटो वाली फ्रेम लगी हुई चार पहिया वाहन रहेगा। फिर युवा सेवा संघ के भाई अपनी विशेष टी-शर्ट में दो पहिया वाहन पर रहेंगे। उसके बाद एक और साउंड वाहन रहेगा तथा फिर सभी भाई-बहन अपने दो पहिया वाहन पर रहेंगे। बहने सफेद क्रीम साड़ी या सलवार सूट में रहेगी। रैली दोपहर 2 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी, जो कि एमजी रोड, अलंकार मार्केट, जवाहर चौक, नयापुरा, एमजी रोड, केदारश्वर मंदिर होते हुए एमजी हॉस्पिटल से एबी रोड पर आकर, विकास नगर चौराहे तक जाकर वापस होकर कैलादेवी मंदिर पर गुरुदेव की आरती व प्रसाद वितरण के पश्चात पूर्ण होगी। वहां रैली का संदेश सुनाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button