शिक्षा

सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड एक्जाम में किया कमाल

देवास। सीएम राइज स्कूल देवास के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड परीक्षा 2022 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है। स्कूल की पार्वती भगत ने हिंदी विषय में प्रथम, प्रश्नमंच में द्वितीय व गणित विषय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अक्षत सेन ने अंग्रेजी विषय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को दोनों विद्यार्थियों काे स्कूल प्रबंधन ने पुरस्कृत किया। स्कूल के प्राचार्य देवेंद्र बंसल ने बताया ओलंपियाड एक्जाम का स्तर काफी उच्च होता है। हमारे स्कूल के बच्चों ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आज हमने इन बच्चों काे पुरस्कृत किया है। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में इनके माता-पिता का भी सम्मान करेंगे। श्री बंसल ने अन्य विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा, कि अगर बच्चे ठान ले तो असंभव कुछ भी नहीं है। सही मार्गदर्शन में मेहनत के बल पर श्रेष्ठ उपलब्धियां हासिल की जा सकती है। भविष्य में पढ़ाई के साथ विभिन्न गतिविधियों में हमारे स्कूल के बच्चे उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सकें, इसके लिए स्कूल प्रबंधन पूरा प्रयास कर रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button