धर्म-अध्यात्म

खेड़ापति परिसर में भोलेनाथ मंदिर पर एक दिवसीय खड़ी सप्ताहजी की हुई पूर्णाहुति

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। क्षेत्र में सुखद वर्षा एवं अच्छी फसल  दिखाई देने से किसान परिवार खुश है। वह भक्ति-भाव से भजन के माध्यम से ईश्वरी शक्ति का गुणगान कर दिल से आभार प्रकट कर रहे हैं।

इसी तारतम्य में प्राचीन खेड़ापति परिसर भोलेनाथ मंदिर में 24 घंटे की अनवरत खड़ी सप्ताहजी का आयोजन शुक्रवार प्रातः 10 बजे से किया गया, जिसका समापन शनिवार को विशेष पूजा-हवन, कन्या भोजन एवं महाप्रसाद वितरण के बाद किया गया। गांव के वरिष्ठजनों का मानना है, कि ईश्वर जब बगैर मांगे हमें सब कुछ देता है तो हमें भी कम से कम आभार स्वरूप उस शक्ति को याद करना चाहिए। महिला शक्ति मंडल से जुड़ी भगवंता पाटीदार,
किरण पाटीदार, देवकन्या वर्मा, पदमा उपाध्याय, लीला दांगी, फूलाबाई पाटीदार, कृष्णा पाटीदार आदि ने बताया, कि दिन में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर यह धार्मिक आयोजन की व्यवस्था संभाली, रात्रि में पुरुष वर्ग ने जागरण कर यह व्यवस्था संभाली। वर्तमान में सत्ताजी का दौर आरंभ होने से क्षेत्र में धर्ममयी वातावरण दिख रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button