धर्म-अध्यात्म
श्रीराम द्वारा मंदिर में आयुक्त विशालसिंह का अभिनंदन

देवास। श्रीराम द्वारा मंदिर में रविवार को नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान का अभिनंदन किया गया। महंत स्वामी नारायणजी रामस्नेही ने शाल-श्रीफल से आयुक्त श्री सिंह का अभिनंदन कर उन्हें आशीर्वाद दिया। श्री सिंह का देवास से मंदसौर स्थानांतरण हुआ है। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी ने निगमायुक्त के कार्यों का उल्लेख किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा, कि देवास में उन्हें जनता, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियाें-कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग मिला और इसलिए अच्छा कार्य कर पाए। इस अवसर पर संतराम सुमिरणजी, पुनीत रामजी, डॉ. सीमा सोनी, राजेश पटेल, राजेश गोयल, स्वच्छता मिशन सुपरवाइजर शाहनवाज खान एवं रामद्वारा सत्संग मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।




