नगर निगम
नगर निगम दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन का किया भुगतान
देवास। शासन से मिलने वाली चुंगी क्षति पूर्ति की राशि मिलने में विलंब होने के पश्चात नगर निगम देवास के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का वेतन लगभग 65 लाख रुपए आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा निगम मद कर वेतन भुगतान किया गया है। आयुक्त ने बताया शेष कर्मचारियों के वेतन का भुगतान शासन से राशि प्राप्त होने पर तत्काल कर दिया जाएगा। इस संबंध में आयुक्त ने उपायुक्त वित्त को निर्देशित भी किया है। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विकास शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि शासन से प्राप्त नहीं होने के कारण विगत कई वर्षों के उपरांत अधिकारी एवं कर्मचारियों के वेतन में विलंब हुआ है। निगम कर्मचारियों के वेतन भत्तों सहित अन्य लाभों का भुगतान आयुक्त श्री चौहान द्वारा उनके कार्यकाल में समय पर ही किया जा रहा है।