देवास

सीआईएसएफ के नानूराम चौधरी का सेवानिवृत्ति पर ग्रामीणों ने किया सम्मान

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। ग्राम पंचायत बांगरदा के अंतर्गत ग्राम भीमाखेड़ी के समाजसेवी नानूराम चौधरी सीआईएसएफ (सेंट्रल औद्योगिक सुरक्षा बल) इंदौर से 40 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।

गांव में परिजनों एवं ग्रामीणों ने खुली जीप में जुलूस निकाला।ग्राम के विभिन्न मार्गों से जुलूस निकालकर ढोल-धमाकों एवं रंगारंग आतिशबाजी कर स्वागत किया। उनके जुलूस में देशभक्ति के गीत चल रहे थे।

इस अवसर पर समाजसेवी सुनील पटेल ने शाल-श्रीफल भेंट कर पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मुरारीलाल चौधरी, मदनलाल चौधरी, कमल चौधरी, रामेश्वर चौधरी, मुकुट चौधरी, चेतन चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजनों ने स्वागत किया।

Back to top button