शिक्षा

स्कूली वाहन सड़क से नीचे उतरकर अटका, कोई हताहत नहीं

Share

बरोठा (अमर चौधरी)। भाटखेड़ी-मोरूखेड़ी मार्ग पर शनिवार सुबह 8 बजे के करीब प्रोविडेंस एकेडमी बरोठा का बच्चों से भरा स्कूली तूफान वाहन भाटखेडी से बरोठा जाते समय सड़क से नीचे उतर गया। 

ये भी पढ़ें: भोपाल बायपास पर पलटी यात्री बस, स्टेयरिंग लॉक होते ही मचा हड़कंप; चालक समेत 3 घायल

बरोठा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्टेरिंग की गुल्ली टूटने से यह स्कूली वाहन पलटते-पलटते बाल-बाल बचा है। सड़क से नीचे उतरने पर साइड पटरी में वाहन कुछ समय के लिए लटक गया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। सभी सवार बच्चे सुरक्षित हैं। किसी को भी चोट नहीं लगी है। जहां वाहन लटका उसके पास ही हाइटेंशन 11 केवी का बिजली का पोल था। अगर उससे वाहन टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

ये भी पढ़ें: दस्तावेजों में कमी होने पर 4 स्कूली बसों को जब्त किया 

ग्रामीणों ने बताया कि यह स्कूली वाहन पूर्व में भी ग्राम सदाशिवपुरा में पलट गया था। उस समय ग्रामीणों ने ब्रेक की मरम्मत पर प्रबंधन से बात की थी। आज वहीं वाहन फिर हादसे का शिकार हो गया।

 

Back to top button