इंदौर

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में अब तक 414 करोड़ की सब्सिडी दी

योजना में 60 हजार से ज्यादा स्थानों पर सोलर लगे

Share

 

इंदौर। पश्चिम मप्र यानि मालवा, निमाड़ में रूफ टॉप सोलर नेट मीटर यानि परिसरों की छतों से सौर ऊर्जा उत्पादन करने वालों की संख्या में सतत बढ़ोतरी हो रही है।

अब पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीन कुल 78000 स्थानों पर सौर ऊर्जा उत्पादन हो रहा है। इनमें से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में ही 60 हजार से ज्यादा स्थानों पर संयंत्र लगे है। पीएम सूर्यघर मुफ्त योजना में 53 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को करीब 414 करोड़ रुपए की सब्सिडी केंद्र शासन द्वारा प्रदान की जा चुकी है।

मालवा निमाड़ में रूफ टॉप सोलर नेट मीटर क्षमता अब 430 मैगावाट के पार हो चुकी है। पीएम सूर्यघर मुफ्त योजना लागू होने के बाद उत्पादित पर्यावरण हितैषी ऊर्जा से करीब 262 हजार टन कार्बन उत्सर्जन कम हुआ है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि हाल ही में मप्र नियामक आयोग ने पीएम सूर्यघर मुफ्त योजना के तहत सोलर स्थापना के समय रजिस्ट्रेशन फीस, मीटर टेस्टिंग फीस, एग्रिमेंट प्रक्रिया से छूट दी है, इससे सोलर लगाने वालों को बड़ी राशि की अतिरिक्त रूप से बचत हो रही है।

Back to top button