खेत-खलियानदेवास

देवास में पिछले साल से ज्यादा बारिश, लेकिन मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी

इस साल 18.9 इंच बारिश, पिछले साल इसी अवधि में हुई थी 11.87 इंच वर्षा

Share

 

उमस और गर्मी से लोग परेशान, किसान चिंतित

देवास। जिले में मानसून की शुरुआत अच्छी रहने के बावजूद पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर थम गया है। मौसम साफ रहने से उमस और गर्मी बढ़ गई है, जिससे आमजन परेशान हैं।

वहीं खेतों में फसलों की बढ़वार के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक जिले में पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

भू-संसाधन प्रबंधन द्वारा जारी 18 जुलाई 2026 सुबह तक के वर्षा आंकड़ों के अनुसार जिले में 1 जून से 18 जुलाई 2026 तक औसतन 459.44 मिमी (18.09 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले की औसत वर्षा 301.61 मिमी (11.87 इंच) थी। इस प्रकार इस वर्ष अब तक 157.83 मिमी (6.21 इंच) अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

पिछले 24 घण्टे में जिले में केवल खातेगांव तहसील में 36 मिमी (1.42 इंच) वर्षा दर्ज हुई, जबकि अन्य सभी तहसीलों में बारिश नहीं हुई। पिछले वर्ष इसी दिन जिले में औसतन 8.44 मिमी (0.33 इंच) वर्षा दर्ज हुई थी।

तहसीलवार वर्षा (1 जून से 18 जुलाई 2026)

खातेगांव – 798 मिमी (31.42 इंच)
हाटपिपल्या – 486 मिमी (19.13 इंच)
सोनकच्छ – 480 मिमी (18.90 इंच)
बागली – 452 मिमी (17.80 इंच)
उदयनगर – 445 मिमी (17.52 इंच)
टोंकखुर्द – 433 मिमी (17.05 इंच)
सतवास – 376 मिमी (14.80 इंच)
कन्नौद – 362 मिमी (14.25 इंच)
देवास – 303 मिमी (11.93 इंच)

पिछले साल की तुलना में सभी तहसीलों में बढ़ी बारिश
पिछले वर्ष 18 जुलाई तक देवास जिले में औसतन 301.61 मिमी (11.87 इंच) वर्षा हुई थी, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 459.44 मिमी (18.09 इंच) तक पहुंच गया है। सबसे अधिक वर्षा खातेगांव में 798 मिमी (31.42 इंच) दर्ज की गई है, जबकि जिले में सबसे कम वर्षा देवास तहसील में 303 मिमी (11.93 इंच) रिकॉर्ड हुई है।

हालांकि इस समय बारिश का सिलसिला थमने से दिन में तेज धूप निकल रही है और वातावरण में उमस बढ़ गई है। लगातार बारिश नहीं होने से खेतों में नमी कम होने लगी है, जिससे सोयाबीन सहित खरीफ फसलों की स्थिति को लेकर किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। किसान जल्द अच्छी बारिश होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Back to top button