शिक्षा

साहित्य अकादमी की चयन सूची में शामिल हुई भावेश कानूनगो की पांडुलिपि, उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ सम्मान

Share

 

देवास। उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक भावेश कानूनगो की पांडुलिपि का चयन पर सम्मान किया गया।

शिक्षक मिर्जा मुशाइद बेग ने बताया कि
साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा वर्ष 2024 हेतु प्रदेश के लेखकों की प्रथम कृति के प्रकाशनार्थ चयनित श्रेष्ठ पांडुलिपियों की सूची में देवास के युवा लेखक एवं उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक भावेश कानूनगो की पांडुलिपि का चयन भी किया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर भावेश कानूनगो का सम्मान नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी एवं शिक्षक साथियों द्वारा किया गया।

प्राचार्य सुधीर सोमानी ने कहा कि यह सम्पूर्ण शिक्षा जगत के लिए भी अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। सभी शिक्षकों ने कहा कि यह सम्मान उनकी साहित्यिक साधना, सृजनशीलता एवं प्रतिभा का गौरवपूर्ण प्रतिफल है।

श्री कानूनगो का सम्मान उत्कृष्ट विद्यालय में हार, श्रीफल से एवं शाल ओढ़ाकर किया गया। इस अवसर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सोमानी, आदिल पठान, ऋषिकेश पंडया, अरविंद जोशी, महेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Back to top button