रानी कमलापति का अपमान, जनजाति समाज का अपमान

Posted by

देवास। भारत की अस्मिता का प्रतिबिंब, अपने सतीत्व को बचाने के लिए जल जौहर करने वाली वीरांगना रानी कमलापति पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी पर भाजयुमो देवास ने सतवास बस स्टैंड चौराहा पर जिला अध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व में डॉ. सिंह का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास, भाजपा सतवास मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज टुटेजा, लालू नागोरी, जिला उपाध्यक्ष अनिल जाट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

अध्यक्ष श्री सोनी ने कहा, कि कांग्रेस नेता द्वारा की गई टिप्प्णी नारी शक्ति एवं जनजाति समाज के प्रति कांग्रेस की मानसिकता को प्रदर्शित करती है। यह निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। रानी कमलापति का अपमान, जनजाति समाज का अपमान है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *