भाजपा जूनियर मंडल महिला मोर्चा कार्यकारिणी का गठन

Posted by

  • सलोनी सक्सेना उपाध्यक्ष नियुक्त

देवास। विधायक गायत्री राजे पवार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की अनुशंसा पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी झालानी एवं जूनियर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा द्वारा जूनियर मंडल महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन कर नियुक्ति मनोनयन किए गए। इसमें विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि से आने वाली सलोनी सक्सेना को पार्टी हित में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए मण्डल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *