निगमकर्मी भास्कर सरमंडल के सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

Posted by

देवास। नगर निगम में 38 वर्षों तक अलग-अलग विभागों में सेवा देने वाले कर्मठ कर्मचारी भास्कर सरमण्डल के सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम आयुक्त द्वारा अभिनंदन पत्र भेंटकर शाल, श्रीफल व पुष्मालाओं से अभिनंदन किया गया। निगम की लंबित आडिट आपत्तियों के निराकरण एवं समय-समय पर आयोजित नेशनल लोक अदालत के प्रभारी के पद पर रहकर राजस्व वसूली में निगम की आय में वृद्धि करने में सरमंडल का महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय योगदान रहा। निगमायुक्त विशालसिंह चौहान ने सरमंडल को शुभकामना देते हुए कहा कि सरमंडल निगम के जुझारू, ऊर्जावान, कर्मठ व जिम्मेदार कर्मचारी थे। उनसे सीख लेना चाहिए। वही सरमंडल के सेवानिवृत्त होने पर महाराष्ट्र समाज व उनके इष्टमित्रों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही समाजसेवी दिलीप बांगर, संजय चौधरी, अनंत कुलकर्णी, महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष संकेत सुपेकर, पद्माकर फड़नीस, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, संरक्षक पत्रकार विनोद जैन, राजू मारवाड़ी, वीरेंद्र जैन सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा उन्हें विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *