वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक सरमंडल को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

Posted by


अनुभव से सभी को साथ लेकर चले व लक्ष्यों को सहजता से किया पूर्ण- आयुक्त चौहान
देवास।
नगर निगम के वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक भास्कर राव सरमंडल शुक्रवार को 38 वर्ष की सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। उनका निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने शाल-श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया और विदाई दी। इस अवसर पर आयुक्त श्री चौहान ने उद्बोधन में कहा कि भास्कर राव ने 38 वर्षों की सेवा निगम में दी। उन्होंने बड़े अनुभव से सबको साथ लेकर दिए गए कार्यों के लक्ष्यों को सहज ही पूर्ण किया। लोक अदालत एवं ऑडिट आपत्ति जैसे कार्यों में सराहनीय कार्य किया। इनका मार्गदर्शन एवं अनुभव निगम के सभी कर्मचारी को प्राप्त होता रहेगा। इस अवसर पर श्री सरमंडल का निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ नगर निगम कर्मचारी परिवार की ओर से भी स्वागत किया। इस अवसर पर मप्र सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन, संयुक्त मोर्चा नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ एवं मप्र कर्मचारी महासंघ, नगर निगम सोेसायटी के अध्यक्ष व सदस्यों ने भी श्री सरमंडल का स्वागत कर विदाई दी। इस अवसर पर श्री सरमंडल के परिवार एवं समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *