बागली (हीरालाल गोस्वामी)। बेहरी-बागली मार्ग स्थित मनकामेश्वर हनुमान मंदिर में रविवार को विशिष्ट रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। यज्ञ पं. विद्याधर वैष्णव ने अभिषेक संपन्न कराया। पं. वैष्णव ने बताया कि अभिषेक में गंगा जल का उपयोग किया गया। इस जल से भगवान मनकामेश्वर भोमियाजी हनुमानजी का अभिषेक संपन्न हुआ। अभिषेक का लाभ श्रद्धालु बागली निवासी एडवोकेट सांसद प्रतिनिधि प्रवीण चौधरी, धर्मपत्नी गीता चौधरी के परिवार ने लिया। अभिषेक के दौरान श्रद्धालु देवकरण यादव, एडवोकेट गोविंद यादव, केदार पाटीदार, हरिनारायण यादव, नारायण भगवान, डॉ. अनिल विश्वकर्मा सहित बेहरी, बागली, छतरपुरा, नयापुरा, चापड़ा, हाटपीपल्या के श्रद्धालु उपस्थित रहे। अभिषेक संपन्न कराने वाले पं. वैष्णव के साथ बटुक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पं. वैष्णव ने बताया कि श्रद्धालुओं ने यहां चल रही 40 दिवसीय अखंड रामायण की आरती का लाभ लिया। अभिषेक का जल राजगढ़ नदी स्थित भैरू महाराज के बने कुंड तक पहुंचा और अभिषेक पूर्ण हुआ।
News Desk
Recent Posts
Categories
- Uncategorized 66
- आपका शहर 933
- इंदौर 411
- उज्जैन 157
- क्राइम 326
- खंडवा 4
- खबरे जरा हटके 14
- खेत-खलियान 309
- देवास 637
- देश-विदेश 33
- धर्म-अध्यात्म 1,011
- नगर निगम 270
- पर्यटन 73
- प्रशासनिक 630
- राजनीति 473
- राज्य 1,030
- शिक्षा 503
- साहित्य 33
- स्पोर्टस 96
- स्वास्थ्य 130
Tags
agriculture bagli news Bhopal breaking news Breaking news crime news Dewas Dewas crime news dewas news Dharm adhyatm education electricity Electricity company Government school health Heavy rain Hindi news Indore breaking news indore news Loksabha chunav 2024 mpeb indore Mpeb news mp news nagar nigam dewas news in hindi Political pro bhopal pro dewas Pro indore pro news satsang
Leave a Reply