नारी चेतना एवं सम्मान समारोह 4 मार्च को

Posted by

देवास। जिलेभर में ध्यान, योग, सत्संग के माध्यम से धर्म व अध्यात्म की अनवरत गंगा बहाने वाली प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग सेंटर की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने बताया कि ध्यान, योग, सत्संग के साथ ही महिलाओं में चेतना और जागृति लाने के उद्देश्य से शनिवार को शाम 4:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी चेतना एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसका विषय है, खुशहाल महिला खुशहाल परिवार। इस दौरान प्रबुद्ध नागरिकों व मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से महिलाओं में चेतना और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। नारीशक्ति का सम्मान कर उन्हें परिवार संचालक और परिवार में समन्वयक बनाकर परिवार को एकजुटता के साथ सुखी कैसे किया जा सकता है, उस पर विभिन्न प्रबुद्ध महिलाओं द्वारा परिचर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *