कन्नौद। जनसमस्याओं को लेकर पार्षद का धरना चौथे दिन भी रहा जारी। नगर के विभिन्न वार्डों में आमजन से जुड़ी हुई व्याप्त समस्याओं को लेकर निर्दलीय पार्षद फारुख केलेवाले द्वारा बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उनकी प्रमुख मांगों का नगर के सभी वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के चौथे दिवस अभिभाषक संघ कन्नौद के सदस्यों ने धरना स्थल पर पहुंचकर निर्दलीय पार्षद फारूख केलेवाले की मांगों का समर्थन करते हुए उन्हें विधि संबंधित हर संभव मदद भी करने की बात कही। साथ ही निकाय द्वारा रजिस्ट्री नामांतरण के नाम पर वसूली जा रही राशी को गलत बताया। इस दौरान अभिभाषक दिनेशचंद्र तिवारी, गोपालदास सोमानी, संजीव कुंडल, संतोष वर्मा, विजय बोहरे, घनश्याम वर्मा, मनीष शर्मा, प्रदीप चौहान, महेंद श्रोत्रिय, अशोक अंचेरा, कृष्णकांत शर्मा, राजाराम लोवंशी, मनोज यादव, सुधीर कुंडल, ओम व्यास, सुरेश मकवाना, अरूण कालीराणा, संदीप रियाड़, खातेगांव से अर्जुन यादव, अरविंद जायसवाल, राजेश दुबे आदि मौजूद थे।
Recent Posts
- भगवान भाव के भूखे होते हैं- कृपासिंधु महाराज
- फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज “माय भारत” अंतर्गत किया पौधारोपण
- टेली मेडिसीन सुविधा से ग्राम बावड़ीखेड़ा की सायता विश्राम को मिला परामर्श एवं उपचार
- आज की बात: शिक्षा के नाम पर बच्चों को आधा-अधूरा नहीं, सही पढ़ाएं
- खतरों से अनजान बच्चे नहाते हैं लबालब भरे तालाब व स्टाॅपडेम में
Categories
- Uncategorized 66
- आपका शहर 918
- इंदौर 355
- उज्जैन 151
- क्राइम 300
- खंडवा 4
- खबरे जरा हटके 14
- खेत-खलियान 289
- देवास 596
- देश-विदेश 32
- धर्म-अध्यात्म 954
- नगर निगम 264
- पर्यटन 69
- प्रशासनिक 610
- राजनीति 455
- राज्य 984
- शिक्षा 485
- साहित्य 33
- स्पोर्टस 88
- स्वास्थ्य 126
Tags
agriculture bagli news Bhopal breaking news Bjp Breaking news crime news Dewas Dewas crime news dewas news Dharm adhyatm education Electricity company Government school health Heavy rain Hindi news Indore breaking news indore news Loksabha chunav 2024 mpeb indore Mpeb news mp news nagar nigam dewas news in hindi Political pro bhopal pro dewas Pro indore pro news School
Leave a Reply