मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय धरना आंदोलन में सम्मिलित हुए प्रदेशभर के अधिकारी-कर्मचारी

Posted by

Mp news

देवास। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा एक दिवसीय धरना आंदोलन किया गया। देवास जिले से कर्मचारी नेता प्रदेश मंत्री सहज सरकार के साथ देवास सहित उज्जैन संभाग के अधिकारी, कर्मचारी साथियों ने भोपाल धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होकर कर्मचारी हित की आवाज को बुलंद किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी, टीटी नगर भोपाल एसडीएम अनीता शर्मा ने धरना स्थल उपस्थित होकर ज्ञापन प्राप्त किया।
इंदौर, उज्जैन संभाग के सभी जिलों से भोपाल धरना स्थल डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में सभी उपस्थित हुए।

Mp news

धरना आंदोलन को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा, कर्मकार मंडल मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह राजपूत आदि ने संबोधित किया।

अपनी 26 सूत्रीय मांगों का उल्लेख करते हुए प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाली सहित निम्नांकित प्रमुख मांगो को पूरा करने की आवाज को बुलंद किया गया। अधिकारी कर्मचारियों, पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देते हुए एरियर्स की राशि का भुगतान किया जाने, प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों सहित निगम मंडल इत्यादि के अधि./कर्म. को गृह भाडा भत्ता व अन्य भत्ते सातवें वेतनमान अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के समान दिया जाए, प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों सहित पेंशनरों निगम मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मंत्री परिषद के आदेश दिनांक 4 अप्रैल 2020 के संदर्भ में किया जाएं, विभिन्न विभागों के संवर्गो के वेतन विसंगति का निराकरण म.प्र.शासन द्वारा गठित वेतन आयोग द्वारा कराया जावे एवं वेतन आयोग के “विचारणीय विषय” के निर्देश जारी किए जाए, नए शिक्षा संवर्ग (राज्य शिक्षा सेवा) में नियुक्त अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति के स्थान पर संविलियन के आदेश जारी कर सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक (शिक्षा कर्मी, संविदा शिक्षक, गुरुजीओ) के पद पर नियुक्ति के दिनांक से करते हुए वरिष्ठता के आदेश जारी कर, क्रमोन्नति का लाभ दिया जाएं सहित अन्य मांग रखी गई।

धरना आंदोलन के दौरान भारतीय मजदूर संघ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पटेल, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अनिल एडविन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पुरोहित, प्रदीप रिछारिया, संजय चौधरी, देवेंद्र हिग्वासिया, सुभाष शर्मा, शिववीर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, मुकेश जैन, हरभजन कौर, डॉ. कृष्णा राज सिंह संयुक्त महामंत्री, केबी मेवाडे प्रदेश कोषाध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव सह प्रदेश कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र भदोरिया प्रदेश संगठन, मनोहर गिरी सेवानिवृत्ति प्रदेश संगठन मंत्री उज्जैन, प्रदेश मंत्री अशोक शर्मा दीपेरा, रजनीश विश्वकर्मा, कंचन यादव, राकेश श्रीवास्तव, शिवनारायण शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, देवेंद्र रघुवंशी इंदौर, राजकुमार वधान, अश्वनी चौबे, हेमंत सराठे, डॉ. अनिल भार्गव वायु, राजकुमार चंदेल, विजय रैकवार, शा. अध्यापक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश दुबे, जितेंद्र शाक्य, राज्य सहायक अध्यापक संघ संदर्भ सिंह बघेल, अजय श्रीवास्तव नीलू, रमेश राठौर, श्याम सुंदर शर्मा, एलएल कैलासिया, आलोक नायक सहित अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों, देवास जिले से रविन्द्रपाल सिंह तंवर, विशाल गुप्ता, प्रकाश वर्मा, मोहन बैरागी, संतोष बरुआ, देवेंद्र चंदेल, राजकुमार पटेल, शाजापुर से गौरव सक्सेना, उज्जैन से दिग्विजयसिंह चौहान की सक्रिय भूमिका रही।

प्रदेशभर से लगभग 5000 अधिकारी-कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी के लिए बैठक व्यवस्था, भोजन, पानी आदि की व्यवस्था कर शांतिपूर्ण ढंग से धरना आंदोलन को सफल किया। धरना आंदोलन की जानकारी संयुक्त रूप से जितेंद्रसिंह ठाकुर एवं समंदरसिंह चौहान ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *