अंबा थारो गरबो घूमतो जाए…

Posted by

 

– नवरात्रि में जगह-जगह हो रहे गरबा के आयोजन

– विधायक डॉ. सोनकर गरबा पंडाल में पहुंचे, पुष्पवर्षा कर बालिकाओं का किया उत्साहवर्धन

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नगर के सभी गली-मोहल्ले में नवरात्रि की धूम मची हुईं है। जगह-जगह पंडालों में गरबे के आयोजन किए जा रहे हैं। भक्तों में मां दुर्गा की उपासना को लेकर काफी उत्साह है।

बच्चो से लेकर बड़े तक मां दुर्गा की उपासना के कर रहे हैं। मौन व्रत, चप्पल छोड़ना, पैदल माता मंदिर पहुंचना जैसे अलग-अलग श्रद्धा अनुसार अपनी उपासना कर रहे हैं। विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने मां के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और न्यू लायंस क्लब नवदुर्गा उत्सव समिति के हो रहे गरबे में पहुंचकर गरबे का आनंद लिया। वही गरबा कर रही बालिकाओं का पुष्पवर्षा कर उत्साहवर्धन किया। नगर में रानी दमयंती तालाब पर स्थित अति प्राचीन मां शक्ति का मंदिर जो प्राकृतिक के सौंदर्य में समाहित है।

Dewas news

साथ ही किन्नर माता मंदिर है। जो कि किन्नर मंजू जागीरदार एवं किन्नर समुदाय द्वारा कुछ वर्ष पूर्व धूमधाम से विधि-विधान से किन्नर माता की प्रतिमा को स्थापित की गई थी। शारदीय नवरात्रि में शक्ति माता मंदिर पर रोजाना हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन को जाते हैं।

Navratri

मंदिर समिति द्वारा रोजाना यहां आयोजन किए जाते हैं। बालक कुर्सी रेस, बालिका कुर्सी रेस, प्रश्न मंच, नगर की दुर्गा उत्सव समितियों में हो रहे गरबों की कन्याओं को शक्ति माता मंदिर स्थल पर अपनी अपनी गरबा टीम के साथ गरबा प्रतिस्पर्धा, भजन संध्या माता जागरण, कवि सम्मेलन जैसे अलग-अलग प्रतिस्पर्धा होती है और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाता है।

Garba

साथ ही नगर के बस स्टेंड स्थित न्यू लायंस क्लब नवदुर्गा उत्सव समिति जो की पिछले 30 वर्षो से माता की सेवा कर घटस्थापना कर रही है और नवरात्रि के प्रथम दिन से शुरू हुए भव्य गरबे में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है, जहां 300 कन्याओं से ज्यादा कन्याओं द्वारा गरबे की प्रस्तुति दी जा रही हैं।

साथ ही गरबे के माध्यम से वीरांगना बन अपनी आत्मरक्षा पर गरबा कर रही है। गत रात्रि को क्षेत्र के विधायक डॉ राजेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह मोडरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, पार्षद धर्मेंद्र ठाकुर के साथ पहुंचे। समिति के सदस्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित जायसवाल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

विधायक डॉ सोनकर ने बताया कि गरबा जैसे आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को इन आयोजनों की जानकारी हो और गरबे की प्रथा भारत देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में विख्यात है। हमारी ये संस्कृति, प्रथा विलुप्त न हो इसके लिए इस तरह के आयोजन सभी को भक्ति की ओर अग्रसर करते हैं। आज भौरासा आकार धन्य हुआ, जहां मां शक्ति, मां किन्नर विराजित है, जहा मेने दर्शन कर क्षेत्र और देश की खुशहाली की कामना की। लायंस क्लब समिति द्वारा गरबे के आयोजन का आनंद लिया। समिति द्वारा काफी अच्छा आयोजन किया गया और सुरक्षा की दृष्टि से केमरे से भी निगरानी की जा रही हैं। इस तरह के बड़े आयोजनों में समितियों की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम करना चाहिए। साथ ही नगर में विभिन्न जगह पर घटस्थापना हुई माता की सुंदर प्रतिमाओं के साथ भव्य पंडाल भी सजाए गए हैं।

न्यू लायंस क्लब समिति के सदस्य रोहित जयसवाल ने मंच से गरबा आयोजन प्रतिस्पर्धा में भाग लेने समिति, आदर्श क्लब, मां अंबिका गरबा मंडल, जेएमडी ग्रुप को 5100 रुपए की राशि से पुस्कृत किया व न्यू लायंस क्लब समिति की 300 से अधिक बालिकाओं के ग्रुप नगद 51000 रुपए से पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *