नवरात्रि महोत्सव को लेकर भौंरासा नगर के प्राचीन शक्ति माता मंदिर में तैयारी प्रारंभ

Posted by

Navratri 2024

प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के होंगे आयोजन

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नगर में नवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारी जोरशोर से चल रही है। नगर के अति प्राचीन शक्ति माता मंदिर में नवरात्रि में प्रतिदिन अलग-अलग आयोजन समिति के द्वारा किए जाते हैं। नवरात्रि में दूर-दूर से भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं।

प्रतिदिन होने वाले आयोजन में पहले दिन बालकों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता की जाएगी, जिसमें पुरुस्कार वितरण सविता सोनी (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) द्वारा दिया जायेगा। दूसरे दिन माता का जागरण भजन संध्या में भजन गायक द्वारका मंत्री द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी। भजन संध्या में हनुमानजी, राधाकृष्ण, भोलेनाथ व मां कालिका की विशेष सजी हुई झांकी रहेगी। मुख्य अतिथि भाजपा नेता चंद्रशेखर मालवीय रहेंगे। वहीं संस्था श्री बाबा भंवरनाथ के द्वारा केसरिया दूध का वितरण किया जायेगा। तीसरे दिन बालिकाओं व महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता रहेगी, जिसमें पुरस्कार वेदप्रकाश ठाकुर एवं विनोद चौहान द्वारा दिया जायेगा। जेएमडी मार्केट भौरासा द्वारा खिचड़ी का वितरण किया जायेगा।

Navratri 2024

चौथे दिन विराट कवि सम्मेलन होगा, जिसमे मुख्य अतिथि देवास-शाजापुर सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, सोनकच्छ क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राजपूत, कवि सम्मेलन के आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जयसिंह राणा रहेंगे। पांचवें दिन गरबा प्रतियोगिता होगी, जिसमें नगर के गोल्डन क्लब मां अन्नपूर्णा चौक भौरासा, जेएमडी गरबा मंडल भौरासा, महाकाली गरबा मंडल संत सुलसी मार्ग भौरासा, श्री रानी अवंतिका लोधी गरबा मंडल भौरासा, अम्बिका गरबा मंडल छिपापुरा भौरासा रहेगे, जिसमें मुख्य अतिथि सज्जनसिंह वर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री रहेंगे। प्रति गरबा मंडल को पुरस्कार वितरण प्रमोद कुमार द्विवेदी (एडवोकेट इंदौर) प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मप्र व राजेंद्र यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा दिया जायेगा।

Navratri 2024

छटे दिन प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें पुरस्कार राशन एंड ग्रुप भौरासा की ओर से दिया जायेगा। सेवफल का वितरण कन्हैयालाल खाटवा एवं राजेंद्र यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। सातवे दिन नींबू रेस प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी जिसमे पुरस्कार जेएमडी ग्रुप की ओर से दिया जायेगा। नवमी के दिन एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील जेएमडी ग्रुप के सदस्यों के द्वारा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *