बरसते पानी में बिजली सेवा और फाल्ट सुधार के लिए जुटे रहे कर्मचारी

Posted by

mpeb news

इंदौर। रविवार अपराह्न शहर में तेज बारिश व मौसम बिगड़ने से इंदौर शहर वृत्त के 530 में से 11 केवी के 26 फीडरों पर अलग-अलग समय में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इनमें से 10 फीडरों की आपूर्ति सुरक्षा कारणों से कुछ मिनट बंद रखी गई थी।

9 जगह लाइनों पर पेड़, बड़ी शाखाएं गिरने से आपूर्ति में अवरोध की स्थिति निर्मित हुई। 3 स्थानों पर तार, केबल टूट गए। अधिकांश प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक घंटे से अधिकतम तीन घंटे में बहाल की गई। इस दौरान 250 कर्मचारी-अधिकारी कार्य पर लगे रहे। 600 से ज्यादा व्यक्तिगत शिकायत फ्यूज ऑफ कॉल (एफओसी) का जोन की टीमों ने समाधान किया।

गोयल नगर जोन‌ के संजना पार्क में ट्रांसफार्मर पर पेड़ की बड़ी शाखा गिर गई थी। बिजली कर्मचारियाें ने गिरते पानी में बिजली सुधार कार्य पूर्ण कर आपूर्ति सामान्य की। खबर लिखे जाने तक शाम साढ़े सात बजे भी 100 कर्मचारी लाइन व आपूर्ति सुधार के काम में संलग्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *