महिला उत्थान मंडल की बहनों ने सांसद को बांधी राखी

Posted by

Dewas news
देवास। महिला उत्थान मंडल द्वारा रक्षा बंधन का कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के निवास स्थान अथवा कार्यालय में जाकर मनाया गया।

श्री योग वेदांत सेवा समिति के मार्गदर्शन में युवा सेवा संघ ने भी बहनों को सहयोग किया। बड़ी संख्या में बहने अपने भाइयों के साथ सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी के सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर रक्षाबंधन मनाने के लिए उपस्थित हुए। बहनों ने आश्रम द्वारा की जाने वाली विधि व मंत्रोचार के साथ सांसद सोलंकी की कलाई पर राखी बांधी।
यह दृश्य एवं मंत्रोच्चार विधि को देख सांसद सोलंकी अभीभूत हो गए।

राखी कार्यक्रम का संचालन मंडल की मीडिया प्रभारी आशा दिनेश गोस्वामी ने किया तथा रक्षा सूत्र एवं राखी का महत्व मंडल प्रमुख श्यामा जोशी ने बताया। श्री सोलंकी ने बहनों को प्रणाम करके सबका आशीर्वाद लिया। सांसद ने कहा कि मेरे लायक जो भी कार्य हो, मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। बहनों ने आश्रम द्वारा प्राप्त रक्षाबंधन पर शुभकामना संदेश का वाचन किया।

Dewas news

मंडल सचिव लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि यह रक्षासूत्र दूर्वा, अक्षत, चंदन, केसर एवं सरसो को बांधकर बनाया गया है और सभी पांचों वस्तुओं का महत्व बताया। रक्षाबंधन पर्व पूरे भारत में तथा विभिन्न कई देशों में भी आसाराम बापू के मंडल की बहनों द्वारा मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *