अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ का श्रावणी उपाकर्म

Posted by

Dewas news
देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ का श्रावणी उपाकर्म महासंघ अध्यक्ष पं. दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में पं. कपिल शास्त्री, सूर्यप्रकाश मिश्र एवं शिव मदन वैदिक पाठशाला के विद्यार्थीयों के द्वारा स्थानीय मंडी धर्मशाला में श्रावणी पर्व हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया।

पर्व पूजन क्रम में तीर्थ आह्वान प्रायश्चित संकल्प, दसविधि स्नान, तर्पण, शिखा सिंचन, यज्ञोपवीत का नवीनीकरण, ब्रह्मा पूजन, वेद पूजन, ऋषि पूजन, गायत्री महायज्ञ और संस्कार के कार्यक्रम संपन्न हुए। श्रावणी पर्व के कर्मकांड का संचालन करते हुए पं. कपिल शास्त्री ने कहा कि श्रावणी आत्मनिर्माण, चरित्र निर्माण, आत्मविकास का पर्व है। श्रावणी पर्व पर मुख्यत शिखा सिंचन और नवीन यज्ञोपवीत धारण किया जाता है। शिखा स्थापना और यज्ञोपवीत धारण ज्ञान और कर्म को परिष्कृत बनाएं रखने की चेतावनी है।

गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में सभी परिजनों ने नियमित उपासना, साधना, स्वाध्याय, संयम और विचार क्रांति अभियान को सफल बनाने के संकल्प लिए। ब्राह्मण महासंघ के पं. कपिल व्यास ने बताया शिव मदन वैदिक पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना हवन कर मंत्र उच्चारण के साथ श्रावणी उपाकर्म संपन्न कराया गया। समस्त ब्राह्मण बंधु अपनी परंपरागत वेशभूषा में मंडी धर्मशाला में एकत्रित हुए।

विशेष रूप से पंडित रमेश व्यास, आशुतोष जोशी, महेंद्र स्थापक मधुसूदन शर्मा, दिनेश तिवारी, राधेश्याम शर्मा, डॉ रितेश शर्मा, प्रमोद व्यास, महेंद्र व्यास, आकाश अवस्थी, संजय दुबे, राहुल शर्मा, प्रतीक पंडित, मंगेश शर्मा, पवन चौधरी, रविकांत मिश्रा, देवकीनंदन समाधीया, सतीश, कमलेश शर्मा, रोहित उपाध्याय, लक्ष्मी नारायण बिल्थरे,ओम प्रकाश शर्मा, राहुल शर्मा, सचिन तिवारी, विक्रम शर्मा, राकेश शर्मा बृजेश शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, सुदामा शर्मा, इंद्र प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे। आभार पं. सुदर्शन दुबे ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *