विधि विधान से हुई भगवान श्री मुक्तेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा

Posted by

Havan
शिप्रा (राजेश बराना)। महादेव के प्रिय श्रावण मास में सुकल्या शिप्रा स्थित मुक्तिधाम में भगवान श्री मुक्तेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा का दो दिवसीय महोत्सव रखा गया।

Mahadev

प्रथम दिन 10 विधि स्नान, प्रायश्चित पंचांग, पूजन और भगवान के अधिवास संस्कार प्रारंभ हुए। सात दंपती ने आयोजन में हिस्सा लिया। बाबा महादेव श्री मुक्तेश्वर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया में उत्साह के साथ भक्त शामिल हुए।

Dewas news

सभी ने बड़े आनंद व हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया। पूजन के मुख्य यजमान विश्वास उपाध्याय और सभी यजमानों के द्वारा बड़ी श्रद्धा के साथ भगवान का पूजन किया गया।

दूसरे दिन आचार्य गौरव शास्त्री व उनके साथी विद्वानजनों ने वैदिक मंत्रों से भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की। ब्राह्मणों के द्वारा भगवान महादेव का लघु रुद्राभिषेक किया गया। पूर्णाहुति पर हवन किया गया। महाआरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *