शासकीय कर्मचारियों और नगर के प्रबुद्धजनों ने किया सामूहिक योग

Posted by

हाटपीपल्या (विनोद जाट)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में नगर के शासकीय कर्मचारियों और प्रबुद्धजनों द्वारा सामूहिक योग किया गया।

Dewas

सर्वप्रथम नगर परिषद् अध्यक्ष चन्द्रकान्ता राठौर व मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रिंयक पंड्या द्वारा स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात आनलाइन प्रसारण द्वारा दिए निर्देशानुसार व्यायाम शिक्षक राधाकिशन मरमट, योग गुरु राधेश्याम सोलंकी, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा व अध्यक्ष प्रतिनिधि अरूण राठौर के सानिध्य में योगाभ्यास किया गया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में प्राचार्य उषा दुबे, मनोहरलाल हर्निया, शासकीय कालेज के जनभागीदारी अध्यक्ष भुजराम जाट, विजय शक्तावत, अशोक पाराशर, विकास जोशी, व्यायाम शिक्षिका हर्षा जोशी, मुफीद एहमद मंसूरी एवं पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , उत्कृष्ट विद्यालय एवं शासकीय पशु चिकित्सालय हाटपीपल्या के सम्पूर्ण स्टाफ ने भागीदारी की। आभार अरूण राठौर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *