मां क्षिप्रा की महा आरती कर जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ समापन

Posted by

क्षिप्रा। जल गंगा संवर्धन और क्षिप्रा शुद्धीकरण अभियान विश्व पर्यावरण दिवस से गंगा दशहरा तक आयोजित किया गया। क्षिप्रा तट पर पूजा अर्चना कर घाट पर दीप लगाकर दीपदान किया। मां क्षिप्रा मैया की महा आरती कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

पूरे कार्यक्रम जिसमें नदी-नालों की सफाई, तालाब गहरीकरण, जल सरंचनाओं का सुधार आदि किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई भेरूसिंह अटारिया, ग्राम पंचायत क्षिप्रा-सुकल्या सरपंच विश्वास उपाध्याय, मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति अध्यक्ष राजेश बराना प्रजापति, क्षिप्रा सुकल्या पंचायत, पंचतत्व फाउंडेशन द्वारा दीपदान किया।

इस अवसर पर पं. मिथेलेशचंद उपाध्याय, पंचायत सचिव छोटेलाल एरवाल, संतोष शर्मा, धर्मेन्द्र सोलंकी, मोनू भोजक, नंदू प्रजापत, सुमित जोशी, शुभम नागौर, हंसा पटेल, उषा शर्मा, राजूबाई पटेल, रेखाबाई, पप्पीबाई केवट, सावित्रीबाई, सहित गांव के वरिष्ठजन सभी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति अध्यक्ष राजेश बराना प्रजापति ने किया। आभार सरपंच विश्वास उपाध्याय ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *