विश्व पर्यावरण दिवस पर सतपुड़ा एकेडमी में हुआ पौधारोपण

Posted by

  • पौधों का पूजन-अर्चन कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

देवास। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी स्थित सतपुड़ा एकेडमी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

satpura academy

वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वीएस जॉब एवं स्टाफ ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। विधिवत पूजन-अर्चन कर पौधों को रक्षा सूत्र बांधे। प्राकृतिक संपदा को बचाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प संस्था अध्यक्ष श्री सेंधव ने दिलाया। इस अवसर पर श्री सेंधव ने समस्त अभिभावकों एवं नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आंगन, मंदिर सहित सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने में सहयोग प्रदान करें।

plantation

स्मरण रहे कि सतपुड़ा एकेडमी में अध्ययनरत बच्चों के जन्मदिवस पर संस्था द्वारा बच्चों के हाथों से पौधारोपण कराया जाता है। संस्था परिसर में एक हजार से भी अधिक विभिन्न प्रजाति के पौधे एक वृक्ष के रूप में देखे जा सकते हैं। विद्यालय परिसर में चारों ओर हरियाली का वातावरण देखने को मिलता है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *