अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस पर किया पौधारोपण

Posted by

मानव स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए दिलाई शपथ

देवास। अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस 22 मई को मनाया गया। इस अवसर पर पौधारोपण कर उपस्थित नागरिकों को मानव स्वास्थ्य एवं कल्याण की शपथ दिलाई गई।

निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी ने बताया, कि धरती जीवन का आधार है, जिसमें पेड़-पौधों से लेकर, जानवर और कई तरह के सूक्ष्मजीव शामिल हैं। जो मानव स्वास्थ्य और कल्याण के लिए बहुत जरूरी हैं। इनके जरिए हमें भोजन, पानी, दवा और कई जरूरी संसाधन प्राप्त होते हैं। जैव विविधता कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में भी मदद करती है। मानव गतिविधियों जैसे पेड़ कटाई, गंदगी फैलाना, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के चलते आज जैव विविधता खतरे में है।

विशाल जोशी ने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जैव विविधता के बारे में लोगों की समझ बढ़ाना और इसके संरक्षण के प्रति उन्हें जागरूक करना है। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं स्व. भा. मि. टीम द्वारा उद्यान में उपस्थित महिलाओं को शपथ दिलवाई गई। साथ ही उनके सहयोग द्वारा पौधारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *