स्वर्णकार समाज महिला मंडल ने मनाया गणगौर महापर्व, निकाला चल समारोह

Posted by

देवास। स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा दो दिवसीय गणगौर का महापर्व मनाया गया। मंडल अध्यक्ष राजश्री सोनी ने बताया, कि पिछले 22 वर्षों से महिला मंडल द्वारा गणगौर महापर्व मनाया जा रहा है। गणगौर का महापर्व सुहाग और समृद्धि का प्रतीक है। दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत महाराज अजमीढ़ के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। जहां विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

समाज की महिलाओं ने नृत्य, फैंसी ड्रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। गणेश वंदना अंजली सोनी ने की। गणगौर पर ग्रुप नृत्य की प्रस्तुति डॉली, स्वाति, पूनम द्वारा दी गई। संचालन पूनम सोनी ने किया। द्वितीय दिवस गणगौर माता का महिला मंडल द्वारा चल समारोह शालिनी रोड स्थित सत्यनारायण मंदिर से निकाला गया। सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा, मल्हार स्मृति मंदिर पहुंचकर चल समारोह संपन्न हुआ। महिलाओं ने गणगौर माता को पानी पिलाकर, दोहे बोले। महिलाओं ने जमकर नृत्य भी किया।

गणगौर के आयोजन में अध्यक्ष श्रीमती सोनी, सचिव डिंपल ललित सोनी, कोषाध्यक्ष शीतल नीरज सोनी सहित वरिष्ठजन, समाज अध्यक्ष मनोहर सोनी व नवयुवक मंडल का विशेष सहयोग रहा। चल समारोह में बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज की महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *