LIC भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता सम्मान समारोह 6 अप्रैल को

Posted by

  • लगभग 150 अभिकर्ताओं सहित कर्मचारी, पदाधिकारी होंगे शामिल

देवास। भारतीय जीवन बीमा निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं एवं उच्च श्रेणी सहायक प्रवीण गेठेवाले के सेवानिवृत होने पर मक्सी रोड अनाज मंडी के पास स्थित एक निजी गार्डन में 6 अप्रैल शनिवार को सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक निगम के इंदौर मंडल लियाफी अध्यक्ष रमेश व्यास के मुख्यातिथ्य व शाखा प्रबंधक राहुल भटनागर के मार्गदर्शन में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के पूर्व सुबह 9 बजे रजिस्ट्रेशन, 9:15 बजे स्वल्पाहार होगा। इसमें शाखा क्रमांक 1 के लगभग 150 अभिकर्ता साथी सहित शाखा के पदाधिकारी, कर्मचारी शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सुबह 10:30 बजे मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर किया जाएगा। कार्यक्रम पश्चात 1 बजे भोजन प्रसादी होगी। अभिकर्ता संघ शाखा क्रमांक 1 के अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, सचिव अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष विकास डोंगरे ने सभी अभिकर्ता साथियों, पदाधिकारियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। यह जानकारी विकास डोंगरे ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *