अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिलवाना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना- विधायक मनोज चौधरी

Posted by

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची ग्राम पंचायत नारियाखेड़ा
सिरोल्या (अमर चौधरी)। विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत नारियाखेड़ा में पहुंची। कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किया गया। इसमें सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। केंद्र एवं राज्य शासन की समस्त जनकल्याणकारी एवं महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के संबंध में समस्त विभागों के अधिकारियों द्वारा शिविर में ग्रामवासियों को अवगत कराया गया एवं योजनाओं की संक्षिप्त में जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज चौधरी एवं विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिवम चौधरी थे। विधायक श्री चौधरी ने शिविर में संबोधित किया कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में विकसित भारत का सपना है। किसी भी परिवार का व्यक्ति दु:खी न हो। सक्षम कैसे हो, लाभ कैसे मिले, अंतिम व्यक्ति तक लाभ दिलवाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। जिसे जनकल्याणकारी योजनाओं से साकार किया जा रहा है। अंतिम से अंतिम व्यक्ति विकास के लिए साक्षर बने। किसानों के लिए केसीसी पर शून्य प्रतिशत पर राशि के साथ ही किसान सम्मान निधि, 5 लाख तक चिकित्सा में नि:शुल्क इलाज, विद्यार्थियों के लिए सीएम राइज स्कूल, महिलाओं के लिए लाडली बहना के तहत सम्मान निधि, गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास, ग्रामीणों को मां नर्मदा का पीने के पानी के साथ ही माइक्रो सिंचाई परियोजना के तहत छह हजार 32 करोड़ की स्वीकृति के साथ खेती के लिए किसानों को पानी मिलेगा। ऐसी कई योजनाओं से हर वर्ग का भाजपा उत्थान कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है और अगर उसका पंजीयन है तो सामान्य मृत्यु पर 2 लाख की सहायता राशि एवं दुर्घटना में मृत्यु होने पर चार लाख की सहायता राशि तथा दोनों योजना में अंत्येष्टि की सहायता राशि पांच हजार मृतक परिवार को दी जाती है। इसके बारे में बताते हुए पंजीयन करवाने के लिए कहा। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर सरपंच अश्विन चौधरी, उपसरपंच जितेंद्र चौधरी, बलराम चौधरी, सुभाष चौधरी, सचिव वीरेंद्रसिंह ठाकुर, वरुण चौधरी, सुरेश चौधरी, मुकेश चौधरी, गोपाल चौधरी, महेंद्र चौधरी सहित कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला बाल विकास, पशु चिकित्सा विभाग, जलजीवन मिशन आदि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *