सीईएमएस पोर्टल पर डाटाबेस अपडेट नहीं करने पर पांच अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

Posted by

देवास। विधानसभा निर्वाचन- 2023 के लिए सीईएमएस पोर्टल पर कार्यालय प्रमुखों द्वारा मृत/स्‍थानां‍तरित/सेवानिवृत्‍त अधिकारी-कर्मचारियों का डाटाबेस अपडेट नहीं करने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्‍ता ने आठ अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

इसमें मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कन्‍नौद अंकिता अलावा, प्राचार्य उमावि आगरोद सुमन सकुन सिंह, प्राचार्य उत्‍कृष्‍ट विद्यालय देवास सुधीरकुमार सोमानी, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी नगर परिषद खातेगांव निखिलेश चिंतामण, उप संचालक उद्यानिकी पंकजकुमार शर्मा का 3-3 दिवस एवं प्रबंधक जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक मर्यादित देवास परमजीतसिंह पुरी, प्राचार्य उमावि पानीगांव बिंगलाल चौहान, उप संचालक किसान कल्‍याण एवं कृषि विकास आरपी कनेरिया का 2-2 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *