बछ बारस पर की गाय-बछड़े की पूजा

Posted by

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। हिंदू संस्कृति का बछ बारस पर्व ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह से मनाया गया। इसके तहत लड़के की मां ने गाय-बछड़े की पूजा की।

माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति आती है एवं लड़के की उम्र लंबी होती है। अधिकतर स्थानों पर सोमवार को यह परंपरा निभाई गई। बेहरी में किसान मुकेश महाराज के घर गाय-बछड़ा की पूजा परिवार की सुनीता गोस्वामी ने की। जिनके यहां गोधन नहीं है, उन्होंने समीप के किसानों के यहां जाकर गाय बछड़े की पूजा की। पंडित गोवर्धनदास बैरागी ने बताया, कि जिन परिवारों में लड़का रहता है, उनकी माताएं इस व्रत को करती है। उपवास करने के साथ-साथ गाय बछड़े की पूजा करने की परंपरा है। इसके पीछे मान्यता है, कि परिवार का संचालन उचित तरीके से चले एवं लड़के की स्वस्थता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *