भारतीय संस्कृति, संतों का सम्मान तथा देशप्रेम का संदेश देने के लिए निकाली देशभक्ति वाहन यात्रा

Posted by

देवास। आसाराम बापू के शिष्यों ने श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में महिला मंडल के सहयोग से देशभक्ति वाहन यात्रा निकाली।
यात्रा में सबसे आगे प्रचार रथ साउंड वाहन देशभक्ति गीत गाते हुए चल रहा था। बालिकाएं भारत माता बनकर तिरंगा फहरा रही थी। उसके पीछे चार पहिया व दोपहिया वाहन तिरंगा झंडा फहराते हुए चल रहे थे। युवा सेवा संघ के उत्साही युवा विशेष टी-शर्ट परिधान में नारे लगाते हुए वाहन पर चल रहे थे। बहने भी क्रीम कलर की वेशभूषा में शामिल रही। संत महिमा व राष्ट्रप्रेम जगाने वाले भजन और गाने बज रहे थे। यात्रा करीब 2.30 बजे बापूजी की आरती के पश्चात रवाना हुई, जो कि एमजी रोड अलंकार मार्केट, नयापुरा फिर एमजी रोड से नावेल्टी चौराहा, लाला लाजपत राय मार्ग से होकर एबी रोड पर विकासनगर तक गई। कैलादेवी मंदिर पर पूर्ण हुई। मंदिर में आसाराम बापू के चित्र वाली गुरु वाटिका में श्री आसारामायण का पाठ एवं भजन हुए। आरती कर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ। रैली का संचालन युवा सेवा संघ अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने किया। रैली के बीच-बीच में राष्ट्रप्रेम व गुरु भक्ति का संदेश देते हुए महिला मंडल की प्रमुख बहनों श्यामा जोशी एवं आशा गोस्वामी ने नारे लगाए।

 

जानकारी देते हुए युवा सेवा संघ उपाध्यक्ष ललित गहिले ने बताया कि देवास में प्रतिवर्ष 15 अगस्त एवं 14 फरवरी को भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाली ऐसी यात्राएं युवा सेवा संघ द्वारा निकलती आ रही है। आभार समिति के संरक्षक एडवोकेट दिनेश वर्मा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *