कांग्रेस ने किया मक्सी रोड स्थित ब्रिज का पूजा पाठ कर शुभारंभ

Posted by

ब्रिज हमारी उपलब्धि लेकिन डिजाइन के साथ किया गया छल- राजानी

देवास। कांग्रेस ने गुरुवार को मक्सी रोड स्थित नए ब्रिज का पूजा पाठ कर नामकरण फिसल पट्टी ब्रिज करते हुए शुभारंभ किया। सर्वप्रथम शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी सहित वरिष्ठ नेताओं ने पूजा कर बड़ी संख्या में उपस्थित पुलिस बल के बीच बैरिकेट्स हटाकर ढोल-धमाकों के साथ ब्रिज का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्री राजानी ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिज बनाने का श्रेय पूर्व लोक निर्माण मंत्री वर्तमान विधायक सज्जनसिंह वर्मा हो जाता है। हमने देवास शहर की बढ़ती आबादी के साथ किसानों एवं व्यापारियों के लाभ को देखते हुए ब्रिज की डिजाइन बनाई थी, लेकिन हमारी सरकार को बीच में ही गिरा दिया गया और भाजपा के सांसद-विधायक ने ब्रिज  की डिजाइन बदलते हुए अपनी मर्जी के हिसाब से ब्रिज बनवाया, जो कि अनावश्यक स्थान पर होकर उपयोगहीन साबित होगा।

श्री राजानी  ने कहा कि हमारी सरकार आने पर हमारे द्वारा जांच की जाएगी कि ब्रिज की डिजाइन किसने बदली, दोषी अधिकारी को निश्चित रूप से इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसी के साथ पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, जयप्रकाश शास्त्री, शौकत हुसैन, प्रदीप चौधरी, प्रवेश अग्रवाल, भगवानसिंह चावड़ा ने भी संबोधित किया। संचालन शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्रम पटेल, नजर शेख, रमेश व्यास, राजेंद्र सिंह बैस, नरेंद्र यादव, जितेंद्रसिंह गौड़, पंकज वर्मा, संतोष मोदी, जाकिर उल्ला, विक्रम मुकाती, अजीत भल्ला, मुकेश पटेल, निलेश वर्मा, प्रतीक शास्त्री, पोपसिंह परिहार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, इम्तियाज शेख, कल्याणसिंह पवार, प्रमोद सुमन, पार्षद प्रतिनिधि आबिद खान, राहुल पवार, प्यारे मियां पठान, राजेश डांगी, दीपेश कानूनगो, नंदकिशोर पोरवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *