आसाराम बापू आश्रम में मनाएंगे गुरु पूर्णिमा महोत्सव सप्ताह

Posted by

देवास। श्री योग वेदांत सेवा समिति देवास द्वारा गुरुपूर्णिमा महोत्सव पूरे सप्ताह मनाया जाएगा। मुख्य महोत्सव गुरु पूर्णिमा के दिन सोमवार 3 जुलाई को बापू के जामगोद पहाड़ी पर स्थित आश्रम पर सुबह 8 बजे से मनाया जाएगा।

प्रारंभ में वीडियो सत्संग, फिर माला पूजन तथा इसके बाद ध्यान भजन के साथ आशारामायण ग्रंथ का संगीतमय पाठ होगा। गुरु पादुका की पूरे आश्रम में परिक्रमा लगाते हुए शोभा यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे आरती होगी एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। पूरे जिले से सैकड़ों भक्त आश्रम दर्शन, सत्संग पूजन का लाभ लेने पहुंचेंगे। 2 जुलाई रविवार को बापूजी के कृपा पात्र शिष्य रामा भाई का गीता भागवत सत्संग कैला देवी मंदिर में 11 बजे से होगा। इससे पूर्व के साप्ताहिक दिनों में साधक संपर्क अभियान, प्रभात फेरी, आशारामायण पाठ एवं आश्रम पर तैयारी सजावट के कार्य होंगे।

जानकारी देते हुए युवा सेवा संघ अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने बताया कि सभी सेवाओं के लिए युवा सेवा संघ एवं महिला उत्थान मंडल के भाई एवं बहने मिलकर आश्रम पर, सत्संग में कैलादेवी मंदिर पर तथा साधक संपर्क अभियान आदि में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। साधकों का सबसे बड़ा पर्व गुरु पूर्णिमा ही रहता है, जिसमें साधकों को ध्यान-भजन के साथ गुरुदेव की कृपा प्रसादी का आनंद प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *