चाय पर चर्चा: देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे कार्यकर्ता के घर, चर्चा के दौरान कहा निष्क्रिय पोलिंग एजेंट बदलेंगे

Posted by

देवास। विधानसभा चुनाव नज़दीक है और जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने उतरे देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी। मप्र में पहली बार कोई अध्यक्ष मंडलम सेक्टर और पोलिंग कार्यकर्ताओं से यू रूबरू हो रहा है। संगठन की कसावट और उसे मजबूती देने के लिए आज ब्लॉक क्रमांक 1 के मंडलम क्रमांक 3 और 4 से इस पहल की शुरुआत की गई। ना कोई इवेंट ना कोई रैली ना कोई प्रदर्शन केवल जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकताओं से सीधे संवाद करने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजानी ने कमर कस ली। श्री राजानी संगठन मंत्री प्रतीक शास्त्री, ब्लॉक क्रमांक 1 के अध्यक्ष प्रमोद सुमन के साथ मंडलम 3, 4 के अध्यक्ष प्यारे मियां पठान और सुनील शुक्ला के घर चाय पर चर्चा करने पहुंचे। जहां श्री राजानी ने सेक्टर 6 के अध्यक्ष वसीम पठान और सेक्टर 7 के अध्यक्ष अरुण मालवीय से पोलिंग बूथ पर आ रही परेशानी और उसके हल के लिए सार्थक चर्चा की। साथ ही नारी सम्मान योजना की प्रगति और निष्क्रिय पोलिंग एजेंट को बदलने और नए कार्यकर्ता को मौका देने की बात कही। उन्होंने कहा अनुशासन और कसावट ही संगठन की मजबूती और पार्टी की जीत का आधार है। हम सभी मिलकर पार्टी हित में मेहनत करे। इस अवसर पर राजू दरबार, मुकेश झारेवाल, रियाज़ नागौरी, इरफान मंसूरी, सलमान सदर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *