सेवा कार्यों को देखते हुए धर्मेंद्रसिंह राजपूत को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया

Posted by

देवास। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक मनोज चाैधरी, पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सैंधव व देविप्रा के अध्यक्ष राजेश यादव की अनुशंसा पर भाजपा बरोठा मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने छोटी चुरलाय निवासी युवा नेता धर्मेंद्रसिंह राजपूत को भाजपा मंडल बरोठा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

नियुक्ति पर राजपूत का किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कुंदनसिंह, नरबतसिंह सिकरवार, जनपद प्रतिनिधि विजयसिंह राजपूत आदि ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। राजपूत ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि राजपूत युवा कृषक भी है और इन्हें प्रदेश व भारत सरकार की ओर से कृषि एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। ये कृषि के क्षेत्र में नवाचार के लिए जाने जाते हैं। कोरोना काल में भी राजपूत ने सराहनीय सेवा कार्य किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *